पावरकॉम के ठेका कर्मचारियों की तरफ से प्रदेश सरकार का पुतला जलाया गया। चमकौर सिंह, चरणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया गया था कि कच्चे ठेके के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा। लेकिन ठेके पर काम कर रहे कर्मचारी अब भी कम वेतन पर काम कर रहे हैं।
जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांग तुरंत माने। उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। उसकी भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे। सरकार को अपनी नीतियां बदलनी चाहिए और कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करना चाहिए। इस मौके पर पुतला जलाकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए किसानों की मांगें मानने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today