Mehra Media News
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने

    Sira E Hou – Amrit Maan (Official Video) Nimrat Khaira | Latest Punjabi Songs| New Punjabi Songs

    Birthday Wish | Gurnazar | Birthday Special | Latest Punjabi Songs 2020 | Speed Records

    Sin Sidhu Moose wala, new punjabi song 2021, jatt di jawani vich tu mithiye

    Munda Maana Da | Korala Maan | New Punjabi Song 2021 | Official Video | Latest Punjabi Song

    Chosen (Full Video) – Raman Romana | Sidhu Moose Wala | New Punjabi Song 2021 | Valentine Song 2021

    Zakham (Official Video) | Afsana Khan Ft Kunwarr | Latest Punjabi Songs 2021 | Planet Recordz

    Viah De Vaade – Navjeet | Official Music Video | Latest Punjabi Song 2021

    Golu Majhe Wala (Full Video) Golu | A True Story | Latest Punjabi Songs 2021 | Makers Teshan

    Black Karda : Kamal Khan (Official Video) Gurlez Akhtar | Nischay Records | Latest Punjabi Songs

  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने

    Sira E Hou – Amrit Maan (Official Video) Nimrat Khaira | Latest Punjabi Songs| New Punjabi Songs

    Birthday Wish | Gurnazar | Birthday Special | Latest Punjabi Songs 2020 | Speed Records

    Sin Sidhu Moose wala, new punjabi song 2021, jatt di jawani vich tu mithiye

    Munda Maana Da | Korala Maan | New Punjabi Song 2021 | Official Video | Latest Punjabi Song

    Chosen (Full Video) – Raman Romana | Sidhu Moose Wala | New Punjabi Song 2021 | Valentine Song 2021

    Zakham (Official Video) | Afsana Khan Ft Kunwarr | Latest Punjabi Songs 2021 | Planet Recordz

    Viah De Vaade – Navjeet | Official Music Video | Latest Punjabi Song 2021

    Golu Majhe Wala (Full Video) Golu | A True Story | Latest Punjabi Songs 2021 | Makers Teshan

    Black Karda : Kamal Khan (Official Video) Gurlez Akhtar | Nischay Records | Latest Punjabi Songs

  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result
Mehra Media
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

वृश्चिक राशि वालों को मिलेंगे इनकम के नए सोर्स, समय पर पूरे होंगे कर्क राशि वालों के काम

Mehra Media Team by Mehra Media Team
January 30, 2021
in लाइफस्टाइल
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email



7 जनवरी, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र 3 शुभ योग बना रहे हैं। आज सुकर्मा, चर और महालक्ष्मी योग बन रहा है। इन सितारों का सीधा फायदा 7 राशियों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक, मेष राशि वाले लोगों को दुश्मनों पर जीत मिलेगी। वृष राशि वालों को कामकाज में तरक्की मिलेगी। मिथुन राशि वाले लोगों को बिजनेस में फायदा मिलने के योग हैं। कर्क वालों के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी कोई खबर मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों को इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। वहीं, मकर राशि वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। इनके अलावा सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- समय बेहतरीन है। आपके व्यक्तित्व के समक्ष विरोधी परास्त रहेंगे। और आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से संपन्न कर सकेंगे। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल हो सकती हैं।
नेगेटिव- इस समय अपने बजट का ध्यान रखें। घर से संबंधित किसी कार्य में अत्यधिक खर्चा हो सकता है। किसी के प्रति अपने मन में नकारात्मक विचार ना लाएं। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- साझेदारी से संबंधी बिजनेस में काम पहले जैसा ही चलता रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों में कुछ बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। मार्केटिंग तथा मीडिया संबंधी कार्य में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता रह सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी। संतुलित खानपान द्वारा इससे मुक्ति भी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव – स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उसे कार्य रूप देने का उचित समय है। आय के नए स्रोत बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नजदीकी मित्र की सलाह आपको कई परेशानियों से राहत दिलवाएगी।
नेगेटिव- किसी भी अनुचित या गैरकानूनी काम में रुचि ना लें, इसकी वजह से कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवारिक वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस समय जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करें। आपके कार्यक्षेत्र में अवश्य ही प्रगति होगी।
लव- जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके मनोबल व कार्य क्षमता को बनाकर रखेगा। तथा आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकिया आएंगी।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। जरा सी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। और इन बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। सिर्फ आपको अपनी ऊर्जा एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है।
नेगेटिव- किसी भी वरिष्ठ तथा सम्मानित व्यक्ति के साथ वाद-विवाद या मतभेद ना उत्पन्न होने दे। ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। किसी भी प्रकार की बहस या गपशप करने में ऊर्जा व्यर्थ ना करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ सकारात्मक तथा फायदेमंद गतिविधियां रहेगी। बीमा, इनकम टैक्स जैसे क्षेत्रों में कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।
लव- घर-परिवार में वाद-विवाद जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दे। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा वातावरण को शांतिपूर्ण बनाकर रखें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। फिर भी अपने खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। परंतु भावनाओं की बजाय विवेक और चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नतिदायक साबित होगा। अचानक ही किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार का आगमन भी हो सकता है। आपसी मेल-मिलाप खुशी देगा। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट भी दूर होगी।
नेगेटिव- इस समय आपको अपने व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। शांतिपूर्ण तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें। गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई पैतृक संबंधी मसला भी उठ सकता है।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। अधिकतर काम समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। परंतु अपनी योजनाएं किसी भी अनजान व्यक्ति के समक्ष शेयर ना करें। नौकरी पेशा लोगों का भी अपने ऑफिस में मान-सम्मान व साख बनी रहेगी।
लव –घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे आपसी संबंध बेहतर रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद परिवार पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सिरदर्द व थकान जैसी स्थिति हावी हो सकती है। सर्दी से अपना बचाव रखें। तथा उचित खानपान भी लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- यह समय आत्ममंथन तथा आत्म विश्लेषण का है। दूसरों के प्रभाव में ना आएं। अपने उसूलों और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करें। आपको वैसे ही सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए नौकरी अथवा इंटरव्यू आदि में सफलता के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- आपकी किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। अपनी चीजों की संभाल स्वयं करें। बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। परंतु तनाव लेने की अपेक्षा समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस संबंधी बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। इनकम का कोई नया सोर्स बनेगा। किसी कर्मचारी की गलती की वजह से कोई काम खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं।
लव- इस समय वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। विवेक से काम लें तथा लोगों की बातों में ना आएं।
स्वास्थ्य- किसी-किसी समय अकारण ही गुस्सा और तनाव हावी रहेंगे। मेडिटेशन करें। तथा कुछ समय स्वयं के साथ अकेले में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल में जाने का प्रोग्राम बनेगा तथा शांति भी महसूस होगी। किसी प्रिय मित्र के साथ उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा।
नेगेटिव- किसी प्रकार का तनाव हावी होगा। परंतु इस समय अपनी मनःस्थिति मजबूत बनाकर रखें। शीघ्र ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। समस्याओं से घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपने नजदीकी लोगों के साथ संबंधों में और अधिक मधुरता लाएं।
व्यवसाय- आज कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसकी वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। लोन लेने जैसी स्थिति भी बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को प्रमोशन संबंधी कोई खुशखबरी मिलेगी।
लव- घर का वातावरण मधुर तथा अनुशासित रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात भी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- कार्यभार की अधिकता की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की शिकायत हो सकती हैं। उचित आराम लें तथा अपना मेडिकल चेकअप अवश्य कराएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- इस समय भाग्य आपको हर परिस्थिति से जूझने की शक्ति प्रदान कर रहा है। अतः समय का भरपूर सदुपयोग करें। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं रहेगा।
नेगेटिव- सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना भी सीखें। क्योंकि दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपके अपने व्यक्तिगत काम प्रभावित होंगे। तथा स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से भी दूर रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। नौकरी में ऑफिस का वातावरण अनुकूल रहेगा।
लव- प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी। डेटिंग पर जाने का अवसर भी मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है। अन्यथा थकान का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपको महसूस होगा कि कोई ईश्वरीय शक्ति आपके लिए काम कर रही है। आप अपने आत्मविश्वास व मेहनत द्वारा कोई भी उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक परिस्थितियां सामने आएंगी, परंतु आप आसानी से उन्हें हल करने में सक्षम भी रहेंगे। इसलिए चिंता ना करें। इस समय बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना बहुत जरूरी है। लेनदेन करते समय ध्यान रखें, कुछ नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से परिस्थितियां अति अनुकूल है। प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। उचित समय पर सब काम पूर्ण भी हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोग इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय कोई और ले सकता है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें।
लव- पारिवारिक लोगों के साथ भी कुछ समय मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। इससे पारिवारिक लोगों को खुशी व उत्साह महसूस होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डाइजेशन संबंधी समस्या हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होगा। काफी समय बाद मित्रों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर होने से सभी लोग खुश एवं उमंग महसूस करेंगे। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- बच्चो के साथ ज्यादा रोक-टोक ना करें, इससे उनके आत्मबल व कार्य क्षमता में कमीं आएगी। ध्यान रखें कि आपकी कोई नकारात्मक बात किसी प्रिय मित्र से नाराजगी का कारण बन सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते जाएंगे। ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। बाहरी संपर्कों से भी बिजनेस मिलने की संभावना है। इसलिए प्रयासरत रहें। ऑफिस में अपनी फाइलें व दस्तावेज अच्छी तरह संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। तथा नजदीकी मित्रों से मेलजोल दिन को और अधिक खुशनुमा बना देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव– समय उत्तम है। अपनी क्षमताओं को कैरियर, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में अच्छी तरह इस्तेमाल करने में सक्षम रहेंगे। आपकी संवेदनशीलता समाज में आपको इज्जत प्रदान करेगी। सांसारिक कार्यों को आप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर पाएंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी अकारण ही किसी छोटी सी बात पर गुस्सा आने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। अपनी इस कमीं में सुधार लाना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत की अपेक्षा कुछ कम परिणाम मिलेंगे। परंतु धैर्य बनाकर रखें और दोबारा प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यापार में सफलता दायक समय है। आपके कार्य की रफ्तार बढ़ेगी। प्रयास करने से रुका हुआ पैसा पुनः प्राप्त हो सकता है। कोई राजकीय बाधा दूर होगी। अपने टैक्स संबंधी हिसाब-किताब को पारदर्शी रखें।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तथा रेगुलर अपना ब्लड प्रेशर भी चेक करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए प्रकृति के निकट कुछ समय व्यतीत करें। शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति की अनुभूति होगी। कलात्मक तथा रचनात्मक कार्य संबंधी अपनी रुचियों को जागृत करने का उचित समय है।
नेगेटिव- कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। उनकी गतिविधियों तथा संगति पर नजर रखें। अपनी किसी परेशानी में नजदीकी मित्र के साथ विचार विमर्श करने से आपको अवश्य ही कोई उचित हल मिलेगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल है। आपको अधिक से अधिक आर्डर मिलेंगे। सरकारी नौकरी में कोई विशेष कार्यभार भी आपको मिल सकता है।
लव- घर में उचित व्यवस्था तथा सामंजस्य बना रहेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से माइग्रेन अथवा सर्वाइकल का दर्द उठ सकता है। एक्सरसाइज तथा मेडिटेशन पर विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आपको सचेत कर रही है कि वित्तीय योजनाओं संबंधी कार्यों पर अपना ध्यान विशेष रुप से केंद्रित रखें। बेकार के कार्यों में समय नष्ट ना करें। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के विवाह संबंधी बात चल सकती है।
नेगेटिव- दूसरों पर अधिक विश्वास करना तथा उनकी बातों में आ जाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की मौजमस्ती के कारण अपने कैरियर संबंधी कोई नुकसान कर सकते हैं। इस समय किसी पड़ोसी के साथ कहा-सुनी होने जैसी स्थिति भी बन रही है।
व्यवसाय- अभी वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यापार में कोई नया काम व योजना कामयाब नहीं होगी। मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु यह समय धैर्य रखकर व्यतीत करने का है। शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ नोक-झोंक रहेगी। युवाओं की मित्रता प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक सर्दी का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। खांसी जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- भगवा, भाग्यशाली अंक- 3

Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (seventh January 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs



Source link

Tags: इनकमककमकरकनएपरमलगरशवलवशचकसमयसरसहग
Mehra Media Team

Mehra Media Team

Related Posts

लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं सुपारी खाने के फायदे, पेट की समस्या होती है दूर

March 2, 2021
लाइफस्टाइल

Vastu: बेडरूम में ऐसे रखें अपना बेड, जीवन से दूर होंगी परेशानियां

February 28, 2021
लाइफस्टाइल

गमले में आसानी से उगाएं हरी मिर्च का पौधा, बहुत काम के हैं ये टिप्‍स

February 26, 2021
  • Trending
  • Comments
  • Latest

विराट के भाई विकास ने पैरों की फोटो शेयर की, शर्मा फैमिली के आध्यात्मिक गुरु अनंत नारायण कर सकते हैं नामकरण

January 11, 2021
Ikk Pal Kaka, Full Song, Kaka New Song, New Punjabi Song 2020, Latest New Punjabi Song 2020

Ikk Pal Kaka, Full Song, Kaka New Song, New Punjabi Song 2020, Latest New Punjabi Song 2020

January 8, 2021

Top 10 Morning Bhajans | Super Hit Hindi Devotional Songs Cover | Best Hindi Bhajan From Film

January 11, 2021

Bapu Zimidar | Jassi Gill | Replay ( Return Of Melody ) | Latest Punjabi Songs

0

KHAAB || AKHIL || PARMISH VERMA || NEW PUNJABI SONG 2018 || CROWN RECORDS ||

0

Kadar (Full Song) | Mankirt Aulakh | Sukh Sanghera | Latest Punjabi Songs 2016 | Speed Records

0

पंजाब सरकार का विरोध करते नारेबाजी:आम आदमी पार्टी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर विधानसभा तक पैदल मार्च किया

March 5, 2021

BABY & MOM COMPANY® New Born Combo Waterproof Bed Sheet Coral + Royal Blue + Peach 3 Small Size (50cm X 70cm)

March 5, 2021

ClickBank Marketplace – CBENGINE

March 5, 2021
Mehra Media News

24x7 Online News From India
Mehra Media is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • दुकान
  • धर्म
  • पंजाब
  • पंजाबी गाने
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • हिंदी गाने
  • हेल्थ
No Result
View All Result

Recent Posts

  • पंजाब सरकार का विरोध करते नारेबाजी:आम आदमी पार्टी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर विधानसभा तक पैदल मार्च किया
  • BABY & MOM COMPANY® New Born Combo Waterproof Bed Sheet Coral + Royal Blue + Peach 3 Small Size (50cm X 70cm)
  • ClickBank Marketplace – CBENGINE

Tags

Amazon International Shopping Arts & Crafts Automotive baby Beauty & Personal Care Books boys Boys' Fashion boys hairstyle CDs & Vinyl clock clothes computer Computers Deals Electronics fashion girl Girls' Fashion girls dresses Health & Household hindi bhajan Home & Kitchen Industrial & Scientific Luggage Mens Mobile Movies & Television music Pet sale Supplies tv watches for girls watches for men women Women's Fashion क धर्म न पर म स स्पेशल भजन ह
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

© 2021 Mehra Media -Online News Media

No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकान
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News

© 2021 Mehra Media -Online News Media