वार्ड 12 (पुराना वार्ड 20) में महीने से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। दिन में तीन टाइम के बजाय एक टाइम मिल रहा है। पानी की किल्लत से 10 हजार लोग परेशान हैं। इसे लेकर लोगों ने निगम और सीवरेज बोर्ड की कारगुजारी के खिलाफ रोष जताया। शिव बिहार कॉलोनी में लोगों ने भाजपा नेता रिंका पुरी के नेतृत्व में निगम और सीवरेज बोर्ड की धीमी कारगुजारी के खिलाफ रोष जताया।
रिंका पूरी, कश्मीरी लाल, आदित्य शर्मा, सुरजीत सिंह, भावना, अमित डोगरा, सुशील शर्मा, जीत सिंह, उत्तम सिंह, रविंद्र सिंह, मुंशी राम, राजकुमार, तरसेम लाल, मास्टर रविंद्र सिंह, विक्रम सिंह, जोगेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, जगजीत सिंह, सुमन, निशा, सुनीता देवी, रीटा, पूनम देवी ने कहा कि एक महीना से घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। तीन टाइम पानी आता था। अब केवल एक टाइम आ रहा है। वो भी गंदा। मजबूरन खेतों में
लगे ट्यूबवेल तो कभी शिव बिहार के शिव मंदिर लाना पड़ रहा है। पर निगम को बताने के बावजूद गंदे पानी की समस्या और पानी की किल्लत को दूर नहीं की जा रही है। पार्षद योगेश ठाकुर ने कहा कि तीन महीने पहले सीवरेज बोर्ड ने डिब्बर घराट, कल्याणी अस्पताल एरिया, बेदी बजरी कंपनी, ऐंजल पब्लिक स्कूल एरिया, शिव बिहार कॉलोनी रोड पर सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू किया था, लेकिन काम बहुत धीमा चल
रहा है। खुदाई के बाद मिट्टी की फिलिंग भी सही की जा रही। थोड़ी सी बारिश होने पर शिव बिहार रोड पर गार हो जाती है। निकलना मुश्किल है। पर सीवरेज बोर्ड गड्ढों को भी नहीं भर रहा। उन्होंने सीवरेज बोर्ड से मांग की कि सीवरेज पाइप के काम को जल्द निपटाया जाए। खुदाई के बाद मिट्टी को अच्छी तरह से दबाया जाए। वहीं, खुदाई के चलते लीक हो रही वाटर सप्लाई की पाइपों को ठीक करवाया जाए। (*12*)
(*12*)(*12*)
Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today