Mehra Media News
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने

    Sira E Hou – Amrit Maan (Official Video) Nimrat Khaira | Latest Punjabi Songs| New Punjabi Songs

    Birthday Wish | Gurnazar | Birthday Special | Latest Punjabi Songs 2020 | Speed Records

    Sin Sidhu Moose wala, new punjabi song 2021, jatt di jawani vich tu mithiye

    Munda Maana Da | Korala Maan | New Punjabi Song 2021 | Official Video | Latest Punjabi Song

    Chosen (Full Video) – Raman Romana | Sidhu Moose Wala | New Punjabi Song 2021 | Valentine Song 2021

    Zakham (Official Video) | Afsana Khan Ft Kunwarr | Latest Punjabi Songs 2021 | Planet Recordz

    Viah De Vaade – Navjeet | Official Music Video | Latest Punjabi Song 2021

    Golu Majhe Wala (Full Video) Golu | A True Story | Latest Punjabi Songs 2021 | Makers Teshan

    Black Karda : Kamal Khan (Official Video) Gurlez Akhtar | Nischay Records | Latest Punjabi Songs

  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने

    Sira E Hou – Amrit Maan (Official Video) Nimrat Khaira | Latest Punjabi Songs| New Punjabi Songs

    Birthday Wish | Gurnazar | Birthday Special | Latest Punjabi Songs 2020 | Speed Records

    Sin Sidhu Moose wala, new punjabi song 2021, jatt di jawani vich tu mithiye

    Munda Maana Da | Korala Maan | New Punjabi Song 2021 | Official Video | Latest Punjabi Song

    Chosen (Full Video) – Raman Romana | Sidhu Moose Wala | New Punjabi Song 2021 | Valentine Song 2021

    Zakham (Official Video) | Afsana Khan Ft Kunwarr | Latest Punjabi Songs 2021 | Planet Recordz

    Viah De Vaade – Navjeet | Official Music Video | Latest Punjabi Song 2021

    Golu Majhe Wala (Full Video) Golu | A True Story | Latest Punjabi Songs 2021 | Makers Teshan

    Black Karda : Kamal Khan (Official Video) Gurlez Akhtar | Nischay Records | Latest Punjabi Songs

  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result
Mehra Media
No Result
View All Result
Home खेल

चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकता है, मुंबई-दिल्ली को होगा फायदा

Mehra Media Team by Mehra Media Team
January 22, 2021
in खेल
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email



इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी टीमों से 21 जनवरी तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने को कहा है। मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा नुकसान चेन्नई सुपर किंग्स और सबसे ज्यादा फायदा मुंबई-दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी को हो सकता है।

CSK इस ऑक्शन में 24 में से 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकता है। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब 11 और राजस्थान रॉयल्स 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकता है। टीम के बजट में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीमों के पर्स में पिछली बार की तरह इस बार भी 85 करोड़ रुपए ही होंगे। इसमें रिटेन किए गए प्लेयर्स की कीमत शामिल होगी।

चेन्नई के पर्स में फिलहाल सबसे कम सिर्फ 15 लाख रुपए बचे हैं। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के पर्स में सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपए हैं।

एक टीम में मैक्सिमम और मिनिमम कितने खिलाड़ी होंगे?
सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। किसी भी टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

मिनी ऑक्शन क्या है?
पिछले साल यानी 2020 में मिनी ऑक्शन हुआ था। इसमें 73 स्लॉट में 332 खिलाड़ियों को चुनने के लिए 8 टीमों ने बोली लगाई थी। इसमें से सिर्फ 29 विदेशी और भारत के 33 खिलाड़ियों समेत 62 खिलाड़ी ही खरीदे गए थे।

  • मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी को टीम में बचे गैप को फिल करने के लिए बोली लगानी होती है। इसमें फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेन खिलाड़ियों के अलावा बाकी सभी को ट्रेड विंडो में डाल दिया जाएगा।
  • फ्रेंचाइजी को एक तय समय के अंदर IPL गवर्निंग काउंसिल को अपने-अपने स्क्वॉड से रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट और निकाले गए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी पड़ती है।
  • निकाले गए खिलाड़ियों की सैलरी कैप से आए रुपए और IPL की ओर से पर्स में दिए गए पैसों को मिलाकर फ्रेंचाइजी नए खिलाड़ियों को खरीदती है।
  • फ्रेंचाइजी को स्क्वॉड की फुल स्ट्रेंथ (देशी-विदेशी प्लेयर) को ध्यान में रखते हुए प्लेयर्स खरीदने होते हैं।

ऑक्शन के अलावा टीमों के पास ट्रेड विंडो का भी ऑप्शन
इसके अलावा टीमों के पास ट्रांसफर विंडो (ट्रेड विंडो) का भी ऑप्शन होगा। सोमवार से ट्रेड विंडो को चालू कर दिया गया है। इसके तहत खिलाड़ी दोनों टीमों की आपसी रजामंदी से फ्रेंचाइजी बदल सकते हैं। इसमें अनकैप्ड के साथ-साथ कैप्ड प्लेयर्स को भी टीमें ट्रेड कर सकेंगी। IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल के मुताबिक 4 फरवरी को ट्रेड विंडो को बंद कर दिया जाएगा।

टीमें किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर सकती हैं

चेन्नई सुपर किंग्स:

  • मौजूदा स्क्वॉड में कितने खिलाड़ी: 24
  • भारतीय खिलाड़ी: 16
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • पर्स में फिलहाल कितनी रकम: 0.15 करोड़ रुपए
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

मिनी ऑक्शन का चेन्नई फ्रेंचाइजी को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। चेन्नई की टीम पिछले सीजन में 7वें नंबर पर रही थी। पिछले सीजन में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत टीम के ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे।

सुरेश रैना की गैर-मौजूदगी में शेन वॉटसन और अंबाती रायडू का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इसके साथ ही रैना के अगले सीजन में खेलने को लेकर भी सस्पेंस है, क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट 13वें सीजन के साथ खत्म हो गया।

इन्हें किया जा सकता है रिलीज
केएम आसिफ, इमरान ताहिर, केदार जाधव, कर्ण शर्मा, मिचेल सैंटनर, मोनू कुमार, आर साई किशोर, मुरली विजय, पीयूष चावला, लुंगी एनगिडी और सुरेश रैना।

इन्हें रिटेन किया जा सकता है
रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, नारायण जगदीशन, ऋतुराज गायकवाड़, जोश हेजलवुड, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसिस, शार्दूल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह और सैम करन।

दिल्ली कैपिटल्स:

  • मौजूदा स्क्वॉड में कितने खिलाड़ी: 22
  • भारतीय खिलाड़ी: 14
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • पर्स में फिलहाल कितनी रकम: 9 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर।

फ्रेंचाइजी को मिनी ऑक्शन का फायदा मिलेगा। टीम 13वें सीजन के फाइनल में पहुंची थी। पिछले सीजन में टीम बैलेंस्ड नजर आई। ऐसे में टीम कुछ नए खिलाड़ियों को खरीद कर एक्सपेरिमेंट कर सकती है।

इन्हें रिलीज किया जा सकता है
अजिंक्य रहाणे, आवेश खान, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, ललित यादव, मोहित शर्मा।

इन्हें रिटेन किया जा सकता है
श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, जेसन रॉय, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, तुषार देशपांडे।

किंग्स इलेवन पंजाब:

  • मौजूदा स्क्वॉड में कितने खिलाड़ी: 25
  • भारतीय खिलाड़ी: 17
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • पर्स में फिलहाल कितनी रकम: 16.5 करोड़ रुपए
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल (दाएं) और मोहम्मद शमी।

टीम ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को ट्रेड विंडो में डाल सकती है। पिछले सीजन में टीम 6वें नंबर पर रही थी। ऐसे में पंजाब टीम मैनेजमेंट पिछले सीजन में नहीं खेले खिलाड़ियों को निकालकर कुछ अच्छे खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड से जोड़ना चाहेगी।

इन्हें रिलीज किया जा सकता है
दर्शन नलखंडे, हार्डस विलोजेन, हरप्रीत बराड़, जगदीश सुचिथ, मुजीब उर रहमान, दीपक हुड्डा, इशान पोरेल, क्रिस जॉर्डन, सिमरन सिंह, तजिंदर सिंह और सरफराज खान।

इन्हें रिटेन किया जा सकता है
लोकेश राहुल, करुण नायर, मोहम्मद शमी, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, जिमी नीशम, ग्लेन मैक्सवेल और अर्शदीप सिंह।

कोलकाता नाइटराइडर्स:

  • मौजूदा स्क्वॉड में कितने खिलाड़ी: 23
  • भारतीय खिलाड़ी: 15
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • पर्स में फिलहाल कितनी रकम: 8.5 करोड़ रुपए
(*12*)
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन (बाएं) और पैट कमिंस।

कोलकाता की टीम 13वें सीजन में बैलेंस्ड नजर आई। टीम में बैट्समैन, बॉलर्स और ऑलराउंडर्स का अच्छा मिश्रण है। टीम इस ऑक्शन में स्क्वॉड में कुछ अच्छे ओपनर्स को शामिल कर सकती है।

इन्हें रिलीज किया जा सकता है
प्रसिद्ध कृष्ण, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, सिद्धेश लाड, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक और प्रवीण तांबे।

इन्हें रिटेन किया जा सकता है
शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, नीतीश राणा, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, हैरी गर्नी, लोकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बेंटन और राहुल त्रिपाठी।

मुंबई इंडियंस:

  • मौजूदा स्क्वॉड में कितने खिलाड़ी: 24
  • भारतीय खिलाड़ी: 16
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • पर्स में फिलहाल कितनी रकम: 1.95 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा।

IPL के 13वें सीजन की चैम्पियन टीम हर मामले में मजबूत नजर आई। बैटिंग हो या बॉलिंग टीम सभी मामले में परफेक्ट है। मिनी ऑक्शन का सबसे ज्यादा फायदा इसी टीम को होगा। उन्हें प्लेइंग-11 में कोर प्लेयर्स की भरमार है। ऐसे में टीम कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकती है।

इन्हें रिलीज किया जा सकता है
आदित्य तारे, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल मैक्लेनघन, क्रिस लिन, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत सिंह और रविन्द्र सिंह।

इन्हें रिटेन किया जा सकता है
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, नाथन कुल्टर नाइल, इशान किशन, क्विंटन डी कॉक और अनमोलप्रीत सिंह।

राजस्थान रॉयल्स:

  • मौजूदा स्क्वॉड में कितने खिलाड़ी: 25
  • भारतीय खिलाड़ी: 17
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • पर्स में फिलहाल कितनी रकम: 14.75 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ।

13वें सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही इस टीम इस ऑक्शन में गेंदबाजों और अच्छे ओपनर्स को खरीदने पर ध्यान दे सकती है। स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम का बैटिंग लाइन अप मजबूत है।

इन्हें रिलीज किया जा सकता है
मयंक मारकंडे, अंकित राजपूत, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, आकाश सिंह, अनुज रावत और महिपाल लोमरोर।

इन्हें रिटेन किया जा सकता है
रियान पराग, स्टीव स्मिथ, रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, यशस्वी जायसवाल, टॉम करन, जोस बटलर और संजू सैमसन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

  • मौजूदा स्क्वॉड में कितने खिलाड़ी: 21
  • भारतीय खिलाड़ी: 13
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • पर्स में फिलहाल कितनी रकम: 6.4 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली।

IPL के 13वें सीजन में सेमीफाइनल में पहुंची यह टीम भी बैलेंस्ड है। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स की मौजूदगी में बैटिंग लाइन अप पहले से ही मजबूत है। वहीं, बॉलिंग लाइन अप में एक्सपीरियंस की थोड़ी कमी दिखी। टीम किसी अनुभवी विदेशी गेंदबाज को स्क्वॉड से जोड़ सकती है।

इन्हें रिलीज किया जा सकता है
पवन नेगी, उमेश यादव, जोश फिलिप, डेल स्टेन, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे और पार्थिव पटेल।

इन्हें रिटेन किया जा सकता है
विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह मान, देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, इसुरु उदाना, मोइन अली, शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर और क्रिस मॉरिस।

सनराइजर्स हैदराबाद:

  • मौजूदा स्क्वॉड में कितने खिलाड़ी: 25
  • भारतीय खिलाड़ी: 17
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • पर्स में फिलहाल कितनी रकम: 10.1 करोड़ रुपए
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर।

गेंदबाजी के लिए जानी जाने वाली हैदराबाद की टीम में पिछले सीजन में अनुभवी तेज गेंदबाज की कमी खली। भुवनेश्वर कुमार की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की मौजूदगी से बैटिंग लाइन अप पहले ही मजबूत है। टीम अच्छे ऑलराउंडर्स को इस ऑक्शन में खरीद सकती है।

इन्हें रिलीज किया जा सकता है
बासिल थम्पी, बिली स्टेनलेक, मोहम्मद नबी, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, विराट सिंह, बावनका संदीप, फैबियन एलन, संजय यादव और विजय शंकर।

इन्हें रिटेन किया जा सकता है
केन विलियम्सन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, मिचेल मार्श, राशिद खान, जॉनी बेयरस्टो और ऋद्धिमान साहा।

Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today

IPL Auction 2021 Date Time; Complete List Of CSK Mumbai Indians Kings XI Punjab Players Retained, Released



Source link

Tags: ककगसकरखलडयचननईजयदफयदमबईदललरलजसकतसपरसबसहहग
Mehra Media Team

Mehra Media Team

Related Posts

खेल

Analysis: इंग्लैंड घर में सबसे कम खेला स्पिन, इसलिए फिरकी पर नाचते हैं अंग्रेज

March 4, 2021
खेल

वह खिलाड़ी जिसकी कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ ही मिली थी पहली विजय

February 26, 2021
खेल

सुनो दिल से: भारत मोटेरा में जीत गया, मगर टेस्ट क्रिकेट नहीं जीत सका

February 26, 2021
  • Trending
  • Comments
  • Latest

विराट के भाई विकास ने पैरों की फोटो शेयर की, शर्मा फैमिली के आध्यात्मिक गुरु अनंत नारायण कर सकते हैं नामकरण

January 11, 2021
Ikk Pal Kaka, Full Song, Kaka New Song, New Punjabi Song 2020, Latest New Punjabi Song 2020

Ikk Pal Kaka, Full Song, Kaka New Song, New Punjabi Song 2020, Latest New Punjabi Song 2020

January 8, 2021

Top 10 Morning Bhajans | Super Hit Hindi Devotional Songs Cover | Best Hindi Bhajan From Film

January 11, 2021

Bapu Zimidar | Jassi Gill | Replay ( Return Of Melody ) | Latest Punjabi Songs

0

KHAAB || AKHIL || PARMISH VERMA || NEW PUNJABI SONG 2018 || CROWN RECORDS ||

0

Kadar (Full Song) | Mankirt Aulakh | Sukh Sanghera | Latest Punjabi Songs 2016 | Speed Records

0

ClickBank Marketplace – CBENGINE

March 5, 2021

China ने Defence Budget बढ़ाकर 209 बिलियन डॉलर किया, पिछले साल के मुकाबले 6.8 फीसदी का इजाफा

March 5, 2021

बृहस्पतिवार भक्ति: हे श्री हरी नारायण : नॉनस्टॉप विष्णु भगवान के भजनNonstop Vishnu Bhagwan Ke Bhajan

March 5, 2021
Mehra Media News

24x7 Online News From India
Mehra Media is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • दुकान
  • धर्म
  • पंजाब
  • पंजाबी गाने
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • हिंदी गाने
  • हेल्थ
No Result
View All Result

Recent Posts

  • ClickBank Marketplace – CBENGINE
  • China ने Defence Budget बढ़ाकर 209 बिलियन डॉलर किया, पिछले साल के मुकाबले 6.8 फीसदी का इजाफा
  • बृहस्पतिवार भक्ति: हे श्री हरी नारायण : नॉनस्टॉप विष्णु भगवान के भजनNonstop Vishnu Bhagwan Ke Bhajan

Tags

Amazon International Shopping Arts & Crafts Automotive baby Beauty & Personal Care Books boys Boys' Fashion boys hairstyle CDs & Vinyl clock clothes computer Computers Deals Electronics fashion girl Girls' Fashion girls dresses Health & Household hindi bhajan Home & Kitchen Industrial & Scientific Luggage Mens Mobile Movies & Television music Pet sale Supplies tv watches for girls watches for men women Women's Fashion क धर्म न पर म स स्पेशल भजन ह
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

© 2021 Mehra Media -Online News Media

No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकान
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News

© 2021 Mehra Media -Online News Media