Mehra Media News
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने
    Gabru (HD Video) | Simar Doraha | Enzo | Latest Punjabi Songs 2023 | New Punjabi Songs 2023

    Gabru (HD Video) | Simar Doraha | Enzo | Latest Punjabi Songs 2023 | New Punjabi Songs 2023

    New Punjabi Songs 2023 | Confidence – Surjit Bhullar | Sudesh Kumari | Mista Baaz | Bittu Cheema

    New Punjabi Songs 2023 | Confidence – Surjit Bhullar | Sudesh Kumari | Mista Baaz | Bittu Cheema

    Muqabala : Guri Lahoria | Devilo | Yaarvelly Productions | Latest Punjabi Songs 2023

    Muqabala : Guri Lahoria | Devilo | Yaarvelly Productions | Latest Punjabi Songs 2023

    Too Good (Official Video) M Chahal | B Sanjh | Latest Punjabi Songs 2023 | New Gedi Beat Songs

    Too Good (Official Video) M Chahal | B Sanjh | Latest Punjabi Songs 2023 | New Gedi Beat Songs

    Patti Laadli | Gulkamal | Yadi Raidhrana | Navjot Kaur | @MusicEmpire | Latest Punjabi Songs 2023

    Patti Laadli | Gulkamal | Yadi Raidhrana | Navjot Kaur | @MusicEmpire | Latest Punjabi Songs 2023

    18 Case (Official Video) George Sidhu| G Noor | Sweta Chauhan| Latest Punjabi Song 2023 @gmatemusic

    18 Case (Official Video) George Sidhu| G Noor | Sweta Chauhan| Latest Punjabi Song 2023 @gmatemusic

    Sunroof – Brar Sandeep ft Gurlez Akhtar | Gur Sidhu | New Punjabi Songs | Latest Punjabi Songs 2023

    Sunroof – Brar Sandeep ft Gurlez Akhtar | Gur Sidhu | New Punjabi Songs | Latest Punjabi Songs 2023

    New Punjabi Songs 2023 | Roule Goule – Surjit Bhullar | Sudesh Kumari | Mista Baaz | Aim Punjabi

    New Punjabi Songs 2023 | Roule Goule – Surjit Bhullar | Sudesh Kumari | Mista Baaz | Aim Punjabi

    BAI BAI ( RETURN ) BAAGHI | NEW PUNJABI SONGS 2023 | OFFICIAL VIDEO | JUSTICE FOR  SIDHU MOOSEWALA |

    BAI BAI ( RETURN ) BAAGHI | NEW PUNJABI SONGS 2023 | OFFICIAL VIDEO | JUSTICE FOR SIDHU MOOSEWALA |

  • JobsNew
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result

Mehra Media
No Result
View All Result
Home खबरें भारत

CM शिवराज ने कहा-महिला अपराध के लिए सिर्फ पुलिस पर दोषारोपण करने से कुछ नहीं होगा, इसके लिए समाज की सोच में बदलाव की जरूरत है

Mehra Media Team by Mehra Media Team
January 21, 2021
in भारत
0
CM शिवराज ने कहा-महिला अपराध के लिए सिर्फ पुलिस पर दोषारोपण करने से कुछ नहीं होगा, इसके लिए समाज की सोच में बदलाव की जरूरत है
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

महिला अपराध के लिए सिर्फ पुलिस पर दोषारोपण करने से कुछ नहीं होगा, इसके लिए समाज की सोच में बदलाव की जरूरत है। यह बात मिन्टो हॉल में सोमवार को महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की भागीदारी के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत करने के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही। मप्र पुलिस और भोपाल जिला प्रशासन के सम्मान कार्यक्रम में महिला और बच्चों के साथ होने वाले अपराध को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी।

सीएम ने कहा कि जिन परिवारों की बेटियां खो जाती है, उन्हें अब पुलिस की तरफ से एक अधिकार पत्र दिया जाएगा। अब परिजनों को पता होगा कि उनकी बेटी के मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है। अपहृत बच्चे की बरामदगी के लिए चैकलिस्ट के अनुसार कार्यवाही होगी। परिजनों को एक रिकार्ड पत्र दिया जाएगा जिसमें पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना का विस्तृत विवरण होगा। अधिकार पत्र में जानकारी रहेगी कि कितने दिनों में क्या-क्या कार्यवाही की गई है। इस व्यवस्था में अब अपहृत होने वाले बच्चे के परिजन के साथ प्रत्येक 15 दिन में थाना प्रभारी और प्रत्येक 30 दिन में एसडीओपी केस डायरी के साथ बैठेंगे। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिकार पत्र के अनुसार कार्यवाही हुई है अथवा नहीं।

उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए अब टैक्सी के साथ सार्वजनिक परिवहन की बसों में भी पैनिक बटन लगाएगी। साथ ही बाल सुरक्षा समितियों का गठन किया जाएगा। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा इस साल गायब हुई 7 हज़ार बेटियों को बरामद किया गया है। जबकि 4 हज़ार बेटियां अभी भी गायब हैं। इन्हें तलाश करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और इसकी मॉनिटरिंग हर स्तर पर होगी।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस के अधिकारी, शौर्या दल की सदस्य, स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यगण, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थी।

एसपी से लेकर डीजी तक सभी करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो बच्चियां लापता हो गई हैं उन प्रकरणों की समीक्षा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक करेंगे। इसके पश्चात क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक जोन स्तर की समीक्षा करेंगे। प्रदेश के सभी पुलिस जोन में सम्पन्न समीक्षा के पश्चात पुलिस महानिदेशक द्वारा एकत्र जानकारी की समीक्षा की जाएगी। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गायब हुए बच्चों के परिजन को प्राथमिकता से सुना जाएगा। मजदूरी के लिए जिले से बाहर जाने की स्थिति में पंजीयन की व्यवस्था होगी। वन स्टाप सेंटर को सुदृढ़ बनाया जाएगा। प्रदेश में अपहृत बालिकाओं के संबंध में स्टडी भी करवाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जानकारी दी कि सीधी में दुष्कर्म के दोषी अपराधियों को पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अच्छी कार्यवाहियों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई भी दी।
नए कानून से नियंत्रण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य कानून अध्यादेश से किसी भी बेटी को डराकर-धमकाकर या प्रलोभन देकर साथ ले जाने या विवाह करने वाले व्यक्ति को 10 वर्ष तक के कारावास और अर्थदण्ड का प्रावधान किया गया है। कुछ मामलों में बच्चियों को अन्य प्रदेशों से लाने में सफलता भी मिली है। प्रदेश से गायब हुई बेटियों को वापिस उनके अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। करीब 7 हजार प्रकरणों में गुमशुदा बच्चियों को छुड़वाया गया है।
हॉट स्पॉट चिन्हित करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों को निर्देश दिए कि वे ऐसे हॉट स्पॉट चिन्हित करें जहाँ बालिकाओं या महिलाओं से संबंधित अपराधिक घटनाएं होती हैं। भोपाल पुलिस द्वारा इस दिशा में की गई पहल सराहनीय है। अन्य जिले भी इस तरह के कदम उठाएं।

बेटियों के प्रति बदले सोच

सीएम ने कहा बेटियों के प्रति समाज की मानसिकता को बदलना है। 2005 में सीएम बनने के बाद पहली योजना हमने लाड़ली लक्ष्मी बनाई थी। उसके बाद कई और योजनाएं इसी मकसद से चालू की गईं। सीएम ने पोर्न फिल्मों से बच्चो में बढ़ रही अपराध की मानसिकता को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा इसे लेकर आउट ऑफ बॉक्स सोचना पड़ेगा। केवल पुलिस को गाली देने से काम नहीं चलेगा। समाज की सोच को बदलना पड़ेगा।

सीएम ने कहा कई लोग कहते हैं मुझे आज कल बहुत गुस्सा आ रहा है। लेकिन ये मेरा राजधर्म है। एमपी में माफिया को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। बेटियों के साथ अपराध करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एमपी में अब एक नई व्यवस्था बनाने जा रहे है जिसके तहत अब अगर कोई बेटी काम धंधे के लिए प्रदेश से बाहर जाएगी तो उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

गृह मंत्री का संबोधन
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाया गया है। अब महिला अपराधों में कमी आ रही है। पंचायतों, नगरीय निकायों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी से उनकी शक्ति बढ़ी है। विकृत मानसिकता वाले लोगों के विरूद्ध निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी संस्कृति नारियों के सम्मान को प्रमुखता देती हैं। महिलाओं के सम्मान को आंच पहुंचाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

बहुआयामी कार्यक्रम में हुईं अनेक गतिविधियां
सीएम ने सम्मान अभियान के कार्यक्रम की शुरूआत कन्याओं के पूजन से की। पारम्परिक स्वागत से हटकर सीएम और अतिथियों का तुलसी के पौधों से स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश गान को पुलिस बैंड दल ने मोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। प्रारंभ में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने जागरूकता अभियान सम्मान की रूपरेखा प्रस्तुत की। कलेक्टर भोपाल ने सेफ सिटी प्रजेंटेशन दिया। महिला सुरक्षा गान की प्रस्तुति हुई। भारतीय ओलंपिक निशानेबाज मनु भाकर और अभिनेता अक्षय कुमार का बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान पर केन्द्रित वीडियो संदेश प्रदर्शित किया गया। सीएम चौहान ने जब प्रदेश के 5 असली हीरो सम्मानित किए तब वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबंधि‍त जिलों के कलेक्टर, एसपी भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध दीपिका सूरी ने किया और आभार प्रदर्शन विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण अरूणा मोहन राव ने किया। कार्यक्रम में शौर्या दल की सदस्य, स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यगण, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थी और विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित हुए।

इनका हुआ सम्मान

सीएम शिवराज ने कार्यक्रम के दौरान सागर की श्रीबाई को उनके साहस के लिए वर्चुअल सम्मानित किया। सीएम शिवराज ने श्रीबाई की तारीफ की और कहा श्रीबाई असली हीरो हैं। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से रोशन विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया। रोशन ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार करवाया था। सीएम ने रोशन विश्वकर्मा के साहस की तारीफ की।

इसके बाद सतना से मुन्नीबाई कौल को सम्मानित किया गया। मुन्नीबाई ने13 साल की लापता हुई बालिका को घर में सुरक्षित रखा। व्हाट्सएप में फ़ोटो वायरल कर के बालिका को उसके घर तक पहुंचाया था। सीएम ने मुन्नीबाई कौल के साहस की तारीफ की। भोपाल के मनोज गायकवाड़ को भी सम्मानित किया गया। ऑटो चालक मनोज गायकवाड़ ने 13 साल की बच्ची को बचाया था। रायसेन से भवानी सिंह और मधुसूदन दुबे को सम्मानित किया गया। इन दोनों ने बेटी के साथ गलत काम करने वाले पिता को गिरफ्तार कराया था।

Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today

सीएम शिवराज सिंह

Source link

Tags: अपरधइसकककछकरनकहमहलजररतदषरपणननहपरपलसबदलवमलएशवरजससचसमजसरफहहग
Mehra Media Team

Mehra Media Team

Related Posts

भांजे की शादी में भरा 8 करोड़ का मायरा:6 मामा 2.21 करोड़ कैश लेकर पहुंचे; 100 बीघा जमीन, 1 KG सोना भी दिया
भारत

भांजे की शादी में भरा 8 करोड़ का मायरा:6 मामा 2.21 करोड़ कैश लेकर पहुंचे; 100 बीघा जमीन, 1 KG सोना भी दिया

March 26, 2023
कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में स्थापित होंगी बी-पैक्स:250 से अधिक सीएससी सेवाएं होंगी उपलब्ध, गाजीपुर में सचिवों को किया गया प्रशिक्षित
भारत

कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में स्थापित होंगी बी-पैक्स:250 से अधिक सीएससी सेवाएं होंगी उपलब्ध, गाजीपुर में सचिवों को किया गया प्रशिक्षित

March 26, 2023
रियल हीरो बनें:TI की क्षेत्रीय लोगों से अपील, बोले- गुड सेमेरिटन स्कीम में सड़क् हादसे के घायलों की मदद करें, इनाम पाएं
भारत

रियल हीरो बनें:TI की क्षेत्रीय लोगों से अपील, बोले- गुड सेमेरिटन स्कीम में सड़क् हादसे के घायलों की मदद करें, इनाम पाएं

March 26, 2023
  • Trending
  • Comments
  • Latest
तुम्हें मारकर क्यों विगाड़े धर्म तुम्हें मार देंगे तुम्हारे कर्म #विष्णु चेतन जी #विश्व चेतना परिवार

तुम्हें मारकर क्यों विगाड़े धर्म तुम्हें मार देंगे तुम्हारे कर्म #विष्णु चेतन जी #विश्व चेतना परिवार

April 8, 2021
Hindi bhajan । Ro Ro Kahti Siya mere rama piya । रो रो कहती सिया । Bhajan

Hindi bhajan । Ro Ro Kahti Siya mere rama piya । रो रो कहती सिया । Bhajan

July 9, 2021
Body Beyond Belief

Body Beyond Belief

April 8, 2021
De Moza Kids – Girls Full Sleeve Sweat Shirt AOP Cotton

De Moza Kids – Girls Full Sleeve Sweat Shirt AOP Cotton

0
Tera Mera Saath Rahe – Saudagar – Amitabh Bachchan, Nutan – Old Hindi Songs

Tera Mera Saath Rahe – Saudagar – Amitabh Bachchan, Nutan – Old Hindi Songs

0
Jija Ji | Gurpreet Ghuggi | Jaswinder Bhalla | Jaspal Bhatti | BN Sharma | Punjabi Comedy Movie | HD

Jija Ji | Gurpreet Ghuggi | Jaswinder Bhalla | Jaspal Bhatti | BN Sharma | Punjabi Comedy Movie | HD

0
De Moza Kids – Girls Full Sleeve Sweat Shirt AOP Cotton

De Moza Kids – Girls Full Sleeve Sweat Shirt AOP Cotton

March 26, 2023
भांजे की शादी में भरा 8 करोड़ का मायरा:6 मामा 2.21 करोड़ कैश लेकर पहुंचे; 100 बीघा जमीन, 1 KG सोना भी दिया

भांजे की शादी में भरा 8 करोड़ का मायरा:6 मामा 2.21 करोड़ कैश लेकर पहुंचे; 100 बीघा जमीन, 1 KG सोना भी दिया

March 26, 2023
Plane Crash: हजारों फीट ऊपर टकराने वाले थे एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान और फिर…

Plane Crash: हजारों फीट ऊपर टकराने वाले थे एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान और फिर…

March 26, 2023
Mehra Media News

24x7 Online News From India
Mehra Media is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Jobs
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • दुकान
  • धर्म
  • पंजाब
  • पंजाबी गाने
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • हिंदी गाने
  • हेल्थ
No Result
View All Result

Recent Posts

  • De Moza Kids – Girls Full Sleeve Sweat Shirt AOP Cotton
  • भांजे की शादी में भरा 8 करोड़ का मायरा:6 मामा 2.21 करोड़ कैश लेकर पहुंचे; 100 बीघा जमीन, 1 KG सोना भी दिया
  • Plane Crash: हजारों फीट ऊपर टकराने वाले थे एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान और फिर…

Tags

Amazon International Shopping Arts & Crafts Automotive baby Beauty & Personal Care Books boys Boys' Fashion boys hairstyle CDs & Vinyl clock clothes computer Computers Deals Electronics fashion girl Girls' Fashion girls dresses Health & Household Home & Kitchen Industrial & Scientific Luggage Mens Mobile Movies & Television music Pet sale Software Sports & Outdoors Supplies Tools & Home Improvement Toys & Games tv Video Games watches for girls watches for men women Women's Fashion क न म स
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

© 2021 Mehra Media -Online News Media

No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकान
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
  • Jobs
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News

© 2021 Mehra Media -Online News Media