उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जब पहुंची तो महिला का सिर धड़ से अलग था। पुलिस की प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड को अंजाम देने का शक किसी अपने पर ही है। पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।
पति ने ही फोन कर पुलिस को बुलाया
यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। झंझरी ब्लॉक तिराहा के पास पुरे शिवा बख्तावर मोहल्ला निवासी प्रशांत दुबे एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि हैं। उनकी पत्नी पुनीता (40 साल) धानेपुर में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका थी। रविवार की दोपहर प्रशांत ने पुलिस को पत्नी पुनीता दुबे की हत्या की सूचना दी। सूचना पाकर तत्काल नगर कोतवाली पहुंच मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात के बारे में पति से पूछताछ की। हत्या की खबर पाकर मृतका के मायके वाले भी पहुंचे। उन लोगों ने प्रशांत पर पुनीता की हत्या करने का आरोप लगाया।
मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
मृतका पुनीता दुबे का मायका भी नगर कोतवाली क्षेत्र आवास विकास कालोनी में है। मृतका के पिता बीबी उपाध्याय ने बताया की उनकी बेटी पुनीता दुबे की शादी 2011 में प्रशांत के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि ससुरालीजन पुनीता को परेशान करते थे।
इकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की देवरानी, पति व देवर को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है। जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। मां की हत्या के बाद उसके इकलौते व साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today