प्रदेश में बिगड़ रही कानून विवस्था के विरोध में भाजपा ने सुबह 11 बजे से श्रीराम चौक में धरने की तैयारी कर रखी थी। करीब एक हजार पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए। तभी किसान भाजपा के धरने का विरोध करने पहुँच गए। उससे एक घंटा पहले कांग्रेस शहरी ने जीपीओ चौक पर पीएम मोदी, अंबानी और अडानी का पुतला फूंकने की एक दिन पहले ही एलान कर दिया था।
इस दौरान कांग्रेसी वर्कर कार्यकारी प्रधान बलदेव सिंह देव की अगुआई में शास्त्री चौक पहुंचे लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से रास्ता बंद कर रखा था। एक घंटा हुए हंगामे के दौरान यूथ कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता, पार्षद मनोज मनु बड़िंग, शैरी चड्ढा, डाॅ. सुनील शर्मा, जगजीत जीता, कर्ण पाठक ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की लेकिन बैरीकेडों से पार नहीं जा पाए। आखिर शास्त्री चौक में ही पुतला फूंककर लौट गए।
एडीसीपी की चेतावनी- 5 मिनट विच नहीं हटे तां चुक के थाणे लै जावांगे
जालंधर | शास्त्री चौक पर हंगामा खत्म होने के बाद प्रधान अंगद दत्ता की अगुआई में यूथ कांग्रेस वर्करों ने दोबारा नामदेव चौक के पास बैरीकेड तोड़ने की कोशिश की। वे भाजपा के धरने तक जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। हंगामा बढ़ता देख डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा- अंगद आपणे मुंडेआं नूं समझा दे। इत्थों लै जा। इसके बावजूद वर्कर नारेबाजी करने लगे तो एडीसीपी हरप्रीत सिंह बेनीपाल ने चेतावनी दी- जे 5 मिनट विच नहीं हटे तां चुक के थाणे लै जावांगे। बाद में प्रधान सहित कई वर्करों को पुलिस ने थाना बारादरी लेकर जाकर छोड़ दिया। उधर, अंगद दत्ता ने कहा कि डिफेंस काॅलोनी में उनके घर के बाहर सुबह से ही पुलिस तैनात थी, लेकिन वे किसी तरह बार निकल गए। बाद में कांग्रेस भवन के बाहर भी पुलिस तैनात रही, जो वर्करों को बाहर जाने से रोकती रही।
किसानों ने करतारपुर में निकाली ट्रैक्टर रैली
करतारपुर|किसान जत्थेबंदियों ने रविवार को करतारपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली। गुरुद्वारा गंगसर साहेब से बाबा अजीत सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई रैली जालंधर की तरफ रवाना गई। ट्रैक्टर रैली के आगे युवक बाइकों पर सवार थे जो केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today