Mehra Media News
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने

    Sira E Hou – Amrit Maan (Official Video) Nimrat Khaira | Latest Punjabi Songs| New Punjabi Songs

    Birthday Wish | Gurnazar | Birthday Special | Latest Punjabi Songs 2020 | Speed Records

    Sin Sidhu Moose wala, new punjabi song 2021, jatt di jawani vich tu mithiye

    Munda Maana Da | Korala Maan | New Punjabi Song 2021 | Official Video | Latest Punjabi Song

    Chosen (Full Video) – Raman Romana | Sidhu Moose Wala | New Punjabi Song 2021 | Valentine Song 2021

    Zakham (Official Video) | Afsana Khan Ft Kunwarr | Latest Punjabi Songs 2021 | Planet Recordz

    Viah De Vaade – Navjeet | Official Music Video | Latest Punjabi Song 2021

    Golu Majhe Wala (Full Video) Golu | A True Story | Latest Punjabi Songs 2021 | Makers Teshan

    Black Karda : Kamal Khan (Official Video) Gurlez Akhtar | Nischay Records | Latest Punjabi Songs

  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने

    Sira E Hou – Amrit Maan (Official Video) Nimrat Khaira | Latest Punjabi Songs| New Punjabi Songs

    Birthday Wish | Gurnazar | Birthday Special | Latest Punjabi Songs 2020 | Speed Records

    Sin Sidhu Moose wala, new punjabi song 2021, jatt di jawani vich tu mithiye

    Munda Maana Da | Korala Maan | New Punjabi Song 2021 | Official Video | Latest Punjabi Song

    Chosen (Full Video) – Raman Romana | Sidhu Moose Wala | New Punjabi Song 2021 | Valentine Song 2021

    Zakham (Official Video) | Afsana Khan Ft Kunwarr | Latest Punjabi Songs 2021 | Planet Recordz

    Viah De Vaade – Navjeet | Official Music Video | Latest Punjabi Song 2021

    Golu Majhe Wala (Full Video) Golu | A True Story | Latest Punjabi Songs 2021 | Makers Teshan

    Black Karda : Kamal Khan (Official Video) Gurlez Akhtar | Nischay Records | Latest Punjabi Songs

  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result
Mehra Media
No Result
View All Result
Home खबरें भारत

मुंबई के 3 मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला, इस पर एंटीबॉडी भी बेअसर; साउथ अफ्रीका में ऐसे ही स्ट्रेन मिले थे

Mehra Media Team by Mehra Media Team
January 19, 2021
in भारत
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email



मुंबई के तीन मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये तीनों मरीज अब ठीक हो चुके हैं। चिंता इस बात की है कि कोरोना के मरीजों के शरीर में अब तक बनीं तीन तरह की एंटीबॉडी इस स्ट्रेन पर बेअसर हैं। जानकार इस नए स्ट्रेन को साउथ अफ्रीका के कोरोना स्‍ट्रेन से जोड़कर देख रहे हैं।

मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के प्रोफेसर डॉक्टर निखिल पटकर की टीम ने 700 कोरोना नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग की थी। इनमें से तीन के नमूनों में कोरोना का E484K म्यूटेंट मिला है। वायरस के आनुवांशिक पदार्थ में होने वाले बदलाव को म्‍यूटेशन कहते हैं। इससे वायरस अपना रूप बदल लेता है, तब पुराने वायरस के खिलाफ बनी एंटीबॉडी बदले हुए वायरस पर बेअसर हो जाती है।

नए म्यूटेंट से घबराने की जरूरत नहीं
बेंगलुरु के महामारी विशेषज्ञ डॉ गिरिधर बाबू का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि E484K म्‍यूटेशन वाले वायरस सितंबर से जनता के बीच हैं। अगर ये बहुत तेजी से फैलते तो अब तक स्थिति बहुत खराब हो चुकी होती।

ममता का ऐलान- बंगाल में भी फ्री मिलेगी वैक्सीन
पश्चिम बंगाल में भी हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ये बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी को कोरोना की वैक्सीन फ्री लगवाएगी। हमारी सरकार इसके लिए व्यवस्था कर रही है। इससे पहले बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में फ्री कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया था। उधर,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को ऐलान किया कि राज्य में गरीबों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। आर्थिक रूप से सक्षम लोग अगर मदद करें तो और अच्छा होता।

दिल्ली में पहले फेज के वैक्सीनेशन के लिए 89 साइट्स तय
दिल्ली में पहले चरण में वैक्सीनेशन के लिए 89 जगहों का चुनाव किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि सरकार ने 36 सरकारी और 53 प्राइवेट हॉस्पिटल्स को 16 जनवरी से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए चुना है। पहले फेज में सिर्फ हेल्थ वर्कर्स को ही वैक्सीन दी जाएगी।

अब तक 1.04 करोड़ मरीज
देश में अब तक 1 करोड़ 4 लाख 66 हजार 545 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 90 हजार 658 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 51 हजार 184 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 24 हजार 703 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

(*3*)

कोरोना अपडेट्स

  • पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने रविवार को बताया कि 21 जनवरी से मंदिर में प्रवेश के लिए कोरोना रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। फैसला 21 फरवरी तक लागू रहेगा। कोरोना की वजह से करीब 9 महीने बंद रहे मंदिर को 3 जनवरी से भक्तों के लिए खोला गया था।
  • हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। देश में अब तक UK वाले स्ट्रेन के 90 मामले सामने आ चुके हैं।
  • ओडिशा के गजपति जिले शनिवार को 26 टीचर और दो स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां एक दिन पहले ही दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल में क्लास शुरू की गई हैं।
  • देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को तरजीह दी जाएगी, जिनकी संख्या 3 करोड़ है। इनके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह करीब 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन के दो डोज होंगे। इन्हें 28 दिन के अंतर से दिया जाएगा। सभी को दो डोज लगाने होंगे, तभी वैक्सीन शेड्यूल पूरा होगा

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राज्य में रविवार को 399 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 602 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 30 हजार 200 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 16 हजार 54 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 678 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3468 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को 541 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 826 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 47 हजार 977 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 36 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3701 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8029 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात

राज्य में रविवार को 671 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 806 लोग रिकवर हुए और 4 की जान चली गई। अब तक यहां 2 लाख 51 हजार 944 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 39 हजार 871 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4344 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7729 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां रविवार को 475 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 476 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 12 हजार 996 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 3 हजार 536 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2734 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6726 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र

राज्य में रविवार को 3558 लोग संक्रमित मिले। 2302 लोग रिकवर हुए और 34 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 69 हजार 114 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 63 हजार 702 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। 54 हजार 179 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

कोरोना के इस नए स्ट्रेन को E-484 नाम से जाना जाता है।



Source link

Tags: अफरकइसएटबडऐसककरनथनयपरबअसरभममबईमरजमलसउथसटरनह
Mehra Media Team

Mehra Media Team

Related Posts

भारत

UP Conclave: सभी कॉलेजों को करनी होगी वॉटर हार्वेस्टिंग वरना नहीं मिलेगी मान्यता: महेंद्र सिंह

March 5, 2021
भारत

West Bengal Election: TMC ने इन 7 फॉर्मूले पर तय किए हैं 294 उम्मीदवारों के नाम, खुद Mamata Banerjee करेंगी घोषणा

March 5, 2021
भारत

हाईकोर्ट ने कहा- सफाई कर्मियों को वेतन समय पर मिले, हड़ताल की धमकी देना गलत

March 5, 2021
  • Trending
  • Comments
  • Latest

विराट के भाई विकास ने पैरों की फोटो शेयर की, शर्मा फैमिली के आध्यात्मिक गुरु अनंत नारायण कर सकते हैं नामकरण

January 11, 2021
Ikk Pal Kaka, Full Song, Kaka New Song, New Punjabi Song 2020, Latest New Punjabi Song 2020

Ikk Pal Kaka, Full Song, Kaka New Song, New Punjabi Song 2020, Latest New Punjabi Song 2020

January 8, 2021

Top 10 Morning Bhajans | Super Hit Hindi Devotional Songs Cover | Best Hindi Bhajan From Film

January 11, 2021

Bapu Zimidar | Jassi Gill | Replay ( Return Of Melody ) | Latest Punjabi Songs

0

KHAAB || AKHIL || PARMISH VERMA || NEW PUNJABI SONG 2018 || CROWN RECORDS ||

0

Kadar (Full Song) | Mankirt Aulakh | Sukh Sanghera | Latest Punjabi Songs 2016 | Speed Records

0

HASTHIP® 3 Pack Drill Brush Attachment Set, Scrubber Drill Brush Electric Power Round Cleaning Tool Nylon Brush Set for Bathroom Surfaces Grout Floor Tub Shower Tile Corners Kitchen Automotive Grill

March 5, 2021

Travel Agent business ~ become travel agent from home

March 5, 2021

Round Circle MDF (Pine Wood) 12 inch Board for Art and Craft-2.5mm Thick Unfinished Round Wood Slices for Resin Art, Mandala Art,Pyrography, Painting (Set of 5)

March 5, 2021
Mehra Media News

24x7 Online News From India
Mehra Media is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • दुकान
  • धर्म
  • पंजाब
  • पंजाबी गाने
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • हिंदी गाने
  • हेल्थ
No Result
View All Result

Recent Posts

  • HASTHIP® 3 Pack Drill Brush Attachment Set, Scrubber Drill Brush Electric Power Round Cleaning Tool Nylon Brush Set for Bathroom Surfaces Grout Floor Tub Shower Tile Corners Kitchen Automotive Grill
  • Travel Agent business ~ become travel agent from home
  • Round Circle MDF (Pine Wood) 12 inch Board for Art and Craft-2.5mm Thick Unfinished Round Wood Slices for Resin Art, Mandala Art,Pyrography, Painting (Set of 5)

Tags

Amazon International Shopping Arts & Crafts Automotive baby Beauty & Personal Care Books boys Boys' Fashion boys hairstyle CDs & Vinyl clock clothes computer Computers Deals Electronics fashion girl Girls' Fashion girls dresses Health & Household hindi bhajan Home & Kitchen Industrial & Scientific Luggage Mens Mobile Movies & Television music Pet sale Supplies tv watches for girls watches for men women Women's Fashion क धर्म न पर म स स्पेशल भजन ह
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

© 2021 Mehra Media -Online News Media

No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकान
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News

© 2021 Mehra Media -Online News Media