सोमवार शाम एमजी रोड स्थित प्रेस क्लब के पास उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवती ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई कर दी। युवती का आरोप है, रैली से एक युवक द्वारा छोड़छाड़ कर उसे हाथ लगाने की कोशिश की थी। करीब 10 मिनट तक हंगामा चला। मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।
देर शाम कांग्रेस का झंडा थामे युवक ने राह चलती युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने प्रेस क्लब के गेट के बाहर ही लड़के को दबोच लिया। इस दौरान युकां के पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अंदर दाखिल हो चुके थे। चूंकि प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऑडिटोरियम थोड़ी दूर है। लड़की ने आवाज सुनते ही कई लोग एकत्र हो गए थे। इस बीच साथ चल रहे अन्य कार्यकर्ता बीच-बचाव करने लगे। इस बीच पीछे से दूसरी युवती आई और युवक की पिटाई कर डाली।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया व अन्य नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित करने आए थे। युवा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय नेताओं को प्रभावित करने के लिए एमजी रोड पर रैली निकाली थी। रैली में झंडा लेकर चल रहे युवक पर राह चलती युवती को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इसी बात पर यहां हंगामा हो गया। दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today