भाजपा मंडल भोआ के वार्ड नंबर 45 की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व विधायक सीमा कुमारी व जिला कोषाध्यक्ष विपिन सैनी उपस्थित हुए। इसमें आने वाले निकाय चुनाव पर विशेष चर्चा की गई। पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान है। आने वाले चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। कांग्रेसी वार्ड में लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। इस मौके पर रोहित गुप्ता, संगीता, मीनू रखवाल, कृष्णा शर्मा, रमित महाजन, डॉ. राजविंदर, पवन शर्मा, रिंकू, गौरव सलारिया आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today