Mehra Media News
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने
    Mubarak Ho | Soham Naik | Karanvir Sharma | Debattama Saha | Meer | Latest Hindi Romantic Songs 2022

    Mubarak Ho | Soham Naik | Karanvir Sharma | Debattama Saha | Meer | Latest Hindi Romantic Songs 2022

    new Punjabi songs 2022। lastest punjabi songs #shorts #short #youtubeshorts #tranding #tiktok #rain

    Kisaani – Gaivy Kahlon | New Punjabi songs 2022

    Amber : Jass Manak | Latest Punjabi Songs 2022 , New Punjabi Songs

    SIMAR DORRAHA : BAAPU (Lyrical Video) | Geet | Latest New Punjabi Songs 2022 | Underdog Ep

    Ja'an Waleya Khatir | Satinder Sartaaj | New Punjabi Songs | WhatsApp Status .

    Surma (HD Video) | Khan Bhaini | Raj Shoker | Latest Punjabi Songs 2022 | Speed Records

    Punjabi Latest Songs 2022 | Top Hits Punjabi Songs 2022 – Naah, Laung Laachi Title, Kurta Pajama…

    Sheh : Singga (Official Video) Ellde Fazilka | Latest Punjabi Songs 2019 | New Punjabi Songs 2019

  • JobsNew
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकानSale
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
    • All
    • पंजाबी गाने
    • हिंदी गाने
    Mubarak Ho | Soham Naik | Karanvir Sharma | Debattama Saha | Meer | Latest Hindi Romantic Songs 2022

    Mubarak Ho | Soham Naik | Karanvir Sharma | Debattama Saha | Meer | Latest Hindi Romantic Songs 2022

    new Punjabi songs 2022। lastest punjabi songs #shorts #short #youtubeshorts #tranding #tiktok #rain

    Kisaani – Gaivy Kahlon | New Punjabi songs 2022

    Amber : Jass Manak | Latest Punjabi Songs 2022 , New Punjabi Songs

    SIMAR DORRAHA : BAAPU (Lyrical Video) | Geet | Latest New Punjabi Songs 2022 | Underdog Ep

    Ja'an Waleya Khatir | Satinder Sartaaj | New Punjabi Songs | WhatsApp Status .

    Surma (HD Video) | Khan Bhaini | Raj Shoker | Latest Punjabi Songs 2022 | Speed Records

    Punjabi Latest Songs 2022 | Top Hits Punjabi Songs 2022 – Naah, Laung Laachi Title, Kurta Pajama…

    Sheh : Singga (Official Video) Ellde Fazilka | Latest Punjabi Songs 2019 | New Punjabi Songs 2019

  • JobsNew
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News
No Result
View All Result
Mehra Media
No Result
View All Result
Home खेल

भारत ने 5 विकेट गंवाकर 300 रन पूरे किए, चोट के बावजूद विहारी-अश्विन क्रीज पर

Mehra Media Team by Mehra Media Team
January 11, 2021
in खेल
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email



भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरे टेस्ट के 5वें दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 407 रन का टारगेट दिया। जवाब में 5वें दिन भारत ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 300 रन पूरे कर लिए हैं। अभी भी मैच जीतने के लिए 100 से कम रन की जरूरत है। चोट के बावजूद रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

पेन ने विहारी का कैच छोड़ा
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने आज तीन कैच छोड़े। 123वें ओवर में मिचेल स्टार्क की 5वीं बॉल पर पेन ने विहारी का कैच छोड़ दिया। गेंद विहारी के बल्ले का किनारा लेकर पेन तक गई, लेकिन वे इसे पकड़ नहीं पाए। उस वक्त विहारी 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे पहले भी पेन ऋषभ पंत के 2 कैच छोड़ चुके हैं।

विहारी ने खेली सबसे धीमी पारी
हनुमा विहारी ने 112 गेंदों पर 6.25 की स्ट्राइक रेट से 7 रन बनाए। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे धीमी पारी है। इससे पहले यशपाल शर्मा ने 1980/81 में एडिलेड में 157 बॉल पर 8.28 की स्ट्राइक रेट से 13 रन बनाए थे। उन्होंने भी एक क्षण पर 112 गेंद में 7 रन ही बनाए थे।

41 साल बाद 110 ओवर से ज्यादा खेली टीम इंडिया
टीम इंडिया अभी तक टारगेट चेज करते हुए 110 से ज्यादा ओवर खेल चुकी है। 41 साल बाद भारत टारगेट चेज करते हुए चौथी पारी में 110 से ज्यादा ओवर बल्लेबाजी की है। इससे पहले 1979 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 131 ओवर बल्लेबाजी कर मैच बचाया था।

एबॉट ने अश्विन का कैच ड्रॉप किया
भारतीय पारी के 101वें ओवर में कमिंस की बॉल पर सब्सटिट्यूट फील्डर सीन एबॉट ने अश्विन का कैच छोड़ दिया। वे उस वक्त 15 रन बनाकर खेल रहे थे। एबॉट को विल पुकोव्स्की की जगह मैदान पर भेजा गया। पुकोव्स्की फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगा बैठे थे। इसके बाद स्कैन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

## ##

विहारी-अश्विन को चोट लगी
हनुमा विहारी और अश्विन दोनों फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। विहारी 1 रन लेने की चक्कर में हैम-स्ट्रिंग चोटिल कर बैठे। फीजियो के स्प्रे छिड़कने के बाद वे लगातार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं कमिंस की एक बॉल अश्विन के कमर में लगी। इसके बाद से वे दर्द से जूझ रहे हैं।

##

पुजारा के 6000 रन पूरे
चेतेश्वर पुजारा 77 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए। पुजारा ने 80वें मैच की 134वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। वे ऐसा करने वाले भारत के 11वें खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने 26वीं फिफ्टी भी लगाई। पहली पारी में भी उन्होंने 50 रन बनाए थे। 2014 के बाद चौथी पारी में पुजारा का यह पहला अर्धशतक था।

ऋषभ पंत तीसरी बार नर्वस-90 में आउट
वहीं, ऋषभ पंत 97 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन ने उन्हें पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। पंत तीसरी बार नर्वस-90 में आउट हुए। इससे पहले 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 2 मैच में वे 92-92 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने पुजारा के साथ चौथे विकेट के लिए 148 रन की पार्टनरशिप की।

यह टारगेट चेज करते हुए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय हजारी और रूसी मोदी के नाम था। इन दोनों ने 1948-49 में 139 रन की पार्टनरशिप की थी।

भारत के लिए टारगेट चेज करते हुए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप

(*5*)

पार्टनरशिप बल्लेबाज खिलाफ जगह, साल 148 चेतेश्वर पुजारा-ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया सिडनी, 2020/21 139 रूसी मोदी-विजय हजारे वेस्टइंडीज मुंबई, 1948/49 122 दिलीप वेंगसरकर-यशपाल शर्मा पाकिस्तान दिल्ली, 1979/80

चोट के बाद बैटिंग करने उतरे पंत
पंत ने टेस्ट करियर की तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 64 बॉल में अर्धशतक लगाया। वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में टारगेट चेज करते हुए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बने। पंत को पहली पारी में बैटिंग के दौरान ही कोहनी में चोट लगी थी। इसके बावजूद वे बैटिंग करने उतरे थे।

टारगेट चेज करते हुए भारतीय विकेटकीपर के सबसे बड़े स्कोर

(*5*)

रन बल्लेबाज खिलाफ जगह, साल 114 ऋषभ पंत इंग्लैंड ओवल, 2018 97 ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2020/21 (आज) 76* महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड लॉ‌र्ड्स, 2007 67* पार्थिव पटेल इंग्लैंड मोहाली, 2016/17

##

पंत को 2 जीवनदान मिले
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने पंत को 2 जीवनदान दिए। 40वें ओवर में नाथन लियोन की बॉल पंत के बल्ले का किनारा लेकर टिम पेन के पास गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके। गेंद पेन के ग्लव्स में लगकर छूट गई। उस वक्त पंत 3 रन बनाकर खेल रहे थे।

इसके बाद 60वें ओवर में पेन ने एक और कैच छोड़ा। इस बार भी गेंदबाज लियोन ही थे। गेंद पंत के बल्ले का किनारा लेकर पेन के पास गई, लेकिन उन्होंने कैच ड्रॉप कर दिया। उस वक्त पंत 56 रन बनाकर खेल रहे थे।

पंत ने लियोन की गेंद पर अटैकिंग खेल दिखाया
पंत ने दूसरी पारी में 48वें ओवर में नाथन लियोन की बॉल पर 1 चौका और 1 सिक्स लगाया। इसके बाद लियोन के अगले ओवर (50वें) में फिर उनकी बॉल पर 2 चौके जड़े। 57वें ओवर में भी लियोन की दो लगातार गेंदों पर 2 छक्के लगाए।

रहाणे के रूप में 5वें दिन पहला विकेट गिरा
पांचवें दिन भारत ने 2 विकेट पर 98 रन से आगे खेलना शुरू किया। लियोन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर टीम इंडिया को दिन का पहला झटका दिया। वे 4 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल चौथे दिन ही आउट हो कर पवेलियन लौट गए थे।

##

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने दूसरी पारी 6 विकेट गंवाकर 312 रन पर घोषित कर दी थी। पहली पारी में 94 रन की लीड मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने 406 रन की बढ़त ली। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर अब तक 288 रन से ज्यादा चेज नहीं हुए। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथी पारी में 2 विकेट पर 288 रन बनाकर मैच जीता था।

रोहित-शुभमन के बीच 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
दूसरी पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने लगातार दूसरी बार 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पहली पारी में भी दोनों ने 70 रन की पार्टनरशिप की थी। जोश हेजलवुड ने भारत को पहला झटका दिया। उन्होंने शुभमन गिल को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

बतौर ओपनर विदेश में रोहित की पहली फिफ्टी
चौथे दिन बतौर ओपनर विदेश में पहली फिफ्टी लगाने के बाद रोहित शर्मा आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। रोहित ने 98 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। यह उनकी ओवरऑल 11वीं फिफ्टी रही। उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 21 रन की पार्टनरशिप की।

IND vs AUS सिडनी टेस्ट:चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 98 रन बनाए, जीत के लिए अभी भी 309 रन की जरूरत

ग्रीन की पहली फिफ्टी
पारी घोषित करने से पहले कैमरून ग्रीन ने टेस्ट में पहली फिफ्टी लगाई। वे 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। वहीं, टिम पेन 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई। वे 81 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें सीरीज में तीसरी बार और कुल 5वीं बार अपना शिकार बनाया।

लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद
सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। टेस्ट के चौथे दिन भी भारतीय बॉलर मो. सिराज पर दर्शकों ने नस्लभेदी टिप्पणी की। बाउंड्री के करीब बैठे दर्शकों की एक टोली लगातार सिराज को ब्राउन मंकी और बिग डॉग बोल रही थी। सिराज ने इसकी शिकायत फील्ड अंपायर पॉल राफेल से की। मैच रेफरी और टीवी अंपायर से फील्ड अंपायर ने बातचीत की और फिर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने 6 दर्शकों को बाहर निकाल दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना पर टीम इंडिया से माफी मांगी है।

सिडनी में दूसरे दिन भी नस्लीय टिप्पणी:सिराज को दर्शकों ने मंकी और डॉग कहा, विराट बोले- गाली बर्दाश्त नहीं, ये गुंडागर्दी की इंतेहा

स्मिथ-लाबुशेन के बीच 103 रन की पार्टनरशिप
लाबुशेन और स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 224 बॉल पर 103 रन की पार्टनरशिप की। लाबुशेन ने टेस्ट करियर की 10वीं फिफ्टी लगाई। वे 118 बॉल पर 73 रन बनाकर आउट हुए। सैनी ने उन्हें ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। लाबुशेन ने पिछली पारी में भी 91 रन बनाए थे। सैनी ने इसके बाद मैथ्यू वेड को भी पवेलियन भेजा। वेड कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आउट हुए। सैनी अपने डेब्यू टेस्ट में अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में भी उन्होंने 2 विकेट लिए थे।

तीसरे दिन भारतीय टीम सिमटी
मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर सिमट गई थी। भारत ने तीसरे दिन 96 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया था। यानी तीसरे दिन टीम ने 148 रन बनाने में बाकी 8 विकेट गंवा दिए। चेतेश्वर पुजारा, पंत और रविंद्र जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका। 4 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दूसरे दिन भारत ने अपने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को गंवा दिया था।

IND vs AUS तीसरा टेस्ट:दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को अब तक 197 रन की बढ़त; तीसरे दिन 251 रन बने और 10 विकेट गिरे

दूसरे दिन जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के 4 झटके दिए
जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को 4 बड़े झटके दिए। पहले मार्नस लाबुशेन को 91 रन पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने टेस्ट करियर की 9वीं फिफ्टी लगाई। साथ ही स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप भी की। जडेजा ने मैथ्यू वेड (13) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद पैट कमिंस और नाथन लियोन को खाता भी नहीं खोलने दिया। कमिंस बोल्ड हुए, जबकि लियोन को LBW किया। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 338 रन पर समेट दिया।

सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन:शुभमन ने करियर की पहली फिफ्टी जड़ी, जडेजा ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ढेर किया

सिडनी टेस्ट का पहला दिन आधा धुला:ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2, डेब्यू मैच में सैनी को एक विकेट और पुकोव्स्की की फिफ्टी

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
पहले दिन मेजबान टीम की पहली पारी में खराब शुरुआत हुई। चौथे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच लिया। इसके बाद पुकोव्स्की ने लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला। इसके बाद लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप की।

Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today

अश्विन और विहारी अब तक चौथी पारी में 200 से ज्यादा बॉल खेल चुके हैं।



Source link

Tags: ककएकरजगवकरचटनपरबवजदभरतरनवकटवहरअशवन
Mehra Media Team

Mehra Media Team

Related Posts

खेल

'INDIA' नाम चेंज कर दीजिए प्रधानमंत्री जी'… चर्चा में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का इंस्टा पोस्ट

August 18, 2022
खेल

'बैंड फिर वापस आ चुका है..' रिकी पोंटिंग की स्पेशल फोटो पर ऋषभ पंत का रिएक्शन वायरल

August 18, 2022
खेल

2 टेस्ट, 24 वनडे…36 टी20, टीम इंडिया का ऐसा रहेगा शेड्यूल, जानिए कब-कब और किससे होगी टक्कर

August 18, 2022
  • Trending
  • Comments
  • Latest

तुम्हें मारकर क्यों विगाड़े धर्म तुम्हें मार देंगे तुम्हारे कर्म #विष्णु चेतन जी #विश्व चेतना परिवार

April 8, 2021

Hindi bhajan । Ro Ro Kahti Siya mere rama piya । रो रो कहती सिया । Bhajan

July 9, 2021

Body Beyond Belief

April 8, 2021
Hindi Songs – My "Old Is Gold" Collection

Hindi Songs – My "Old Is Gold" Collection

0
Tera Mera Saath Rahe – Saudagar – Amitabh Bachchan, Nutan – Old Hindi Songs

Tera Mera Saath Rahe – Saudagar – Amitabh Bachchan, Nutan – Old Hindi Songs

0
Kisi Ki Muskurahaton Pe Ho Nisar | Raj Kapoor | Anari | Mukesh | Evergreen Hindi Songs HD

Kisi Ki Muskurahaton Pe Ho Nisar | Raj Kapoor | Anari | Mukesh | Evergreen Hindi Songs HD

0

Business Development (Sales) Internship in Indore at Computronics Systems India Private Limited

August 19, 2022

Shining Diva Fashion Latest Stylish Metal Boho Midi Finger Rings for Women and Girls – Set of 8 (14197r), Golden

August 19, 2022

Social Media Marketing work from home job/internship at Skuad Lab India Private Limited

August 19, 2022
Mehra Media News

24x7 Online News From India
Mehra Media is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Jobs
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • दुकान
  • धर्म
  • पंजाब
  • पंजाबी गाने
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • हिंदी गाने
  • हेल्थ
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Business Development (Sales) Internship in Indore at Computronics Systems India Private Limited
  • Shining Diva Fashion Latest Stylish Metal Boho Midi Finger Rings for Women and Girls – Set of 8 (14197r), Golden
  • Social Media Marketing work from home job/internship at Skuad Lab India Private Limited

Tags

Amazon International Shopping Arts & Crafts Automotive baby Beauty & Personal Care Books boys Boys' Fashion boys hairstyle CDs & Vinyl clock clothes computer Computers Deals Electronics fashion girl Girls' Fashion girls dresses Health & Household Home & Kitchen Industrial & Scientific Luggage Mens Mobile Movies & Television music Pet sale Software Sports & Outdoors Supplies Tools & Home Improvement Toys & Games tv Video Games watches for girls watches for men women Women's Fashion क न म स
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

© 2021 Mehra Media -Online News Media

No Result
View All Result
  • होम पेज
  • भारत
    • पंजाब
  • विदेश
  • दुकान
  • मनोरंजन
  • वीडियो गैलरी
  • Jobs
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • English News

© 2021 Mehra Media -Online News Media