दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में हिस्सा लेने पठानकोट से मजदूरों और किसानों का जत्था सीटीयू पंजाब के संयुक्त सचिव शिव कुमार के नेतृत्व में रवाना हुआ। इस मौके लायंस क्लब स्टार ने 101 तिरपाल, 101 रेनकोट,100 लेडीज जूते, 200 मास्क दिए। किसान नेता इंद्रजोत सिंह दूसरी बार 40 किलो शहद लंगर के लिए लेकर गए।
किसान नेताओं ने आरएसएस व भाजपा के नेताओं पर मजदूरों में गुमराह करने के लिए झूठा प्रचार करने का आरोप लगाए और कहा कि इन कानूनों का कोई प्रभाव नहीं पड़ने का बहाना बनाकर प्रचारित किया जा रहा है, जबकि इनके लागू होने से सरकारी खरीद खत्म होने साथ गरीब परिवारों को भोजन सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत दो रुपए प्रति किलो गेहूं और चावल मिलने वाली स्कीम खत्म हो जाएगी।
कॉरपोरेट घरानों को जमाखोरी बढ़ेगी। अनाज, दालें, फल सब्जियों की कीमतें बढ़ेंगे। खपतकारों की लूट होगी। शिव कुमार ने कहा कि किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए आरएएस और भाजपा के नेता हर हथियार इस्तेमाल कर रहे हैं। जमहूरी किसान सभा के नेता रघुबीर सिंह, इंद्रजोत सिंह, देहाती मजदूर सभा के अजीत राम, प्रवीण कुमार, निर्माण मजदूर यूनियन के बलवान चंद, अश्वनी कुमार, यशपाल ने बताया कि
पंजाब भर से सैकड़ों व्हीकलों में हजारों मजदूर जन आंदोलन में शामिल होने जाएंगे। पंजाब के अलग-अलग जिलों से रवाना जत्थों का आज रात का पड़ाव सरहिंद फतेहगढ़ साहब गुरुद्वारा साहिब में होगा। 11 जनवरी को अरदास के बाद दिल्ली रवाना होगा। इस मौके रघुबीर सिंह, भूपिन्दर सिंह, कुलदीप राज, मोहन लाल, सरदारी लाल, सुरिन्दर कुमार, सुरेश कुमार उपस्थित थे।
कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों को लामबंद करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
सरना | नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह कोठी प्रेम सिंह लोक इंसाफ वेलफेयर सोसायटी पंजाब की अध्यक्षता में बैठक की। प्रधान ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड की जा रही है। इसे लेकर टोल प्लाजा से 500 ट्रैक्टर 23 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगे। लोगों को इसके लिए लामबंद किया जाएगा। इस मौके जसवंत सिंह, कर्मजीत सिंह, प्रेम सिंह, बलवीर सिंह, राम सिंह, गुरनाम सिंह छीना, गुरदयाल सिंह, गुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, बलजीत सिंह, अमरीक सिंह, हरदीप सिंह महाल, राम सिंह, सतनाम सिंह, कैप्टन लखबीर सिंह, सुरजन सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to learn Latest Hindi News Today